34 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, 20फरवरी (हि. स.)। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 34 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर आज शुक्रवार काे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस ने ग्राम कुरमा निवासी सत्यपाल खूटे (उम्र 35 वर्ष) को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक थैले में रखी 34 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,720 रुपये बताई गई है, बरामद की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना बलौदा में अपराध दर्ज कर आरोपित को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह क्षत्रिय, आरक्षक संतोष कुमार रात्रे, संदीप सोनंत, रज्जू रात्रे एवं महिला आरक्षक चंद्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

