धारदार हथियार लेकर लोगों को धमकाने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
जांजगीर-चांपा, 24 मई (हि. स.)। बम्हनीडीह पुलिस ने धारदार लोहे का कतता लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपित को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर आज रविवार काे उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित राजकुमार धनुवार (26 वर्ष) निवासी ग्राम खपरीडीह थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बताया गया कि 24 मई 2026 को पुलिस टीम भ्रमण पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खपरीडीह का राजकुमार धनुवार अपने पास अवैध धारदार लोहे का कतता रखकर मेन रोड के पास आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और भय का माहौल बना रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार लोहे का कतता बरामद किया गया। इसके बाद आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक के.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर, मुकेश सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, पुनेश्वर आजाद, शिव भोला, रामकुमार कवर, सचेंद्र साहू, अमीर पैकरा एवं महिला आरक्षक ममता पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

