पामगढ़ में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार, जान से मारने की भी दी थी धमकी

WhatsApp Channel Join Now
पामगढ़ में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार, जान से मारने की भी दी थी धमकी


जांजगीर-चांपा, 05 नवंबर (हि. स.)। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायिक रिमांड पर आज गुरुवार काे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर काे महिला घर से बाहर निकली थी, तभी आरोपित ने उसे बेइज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपित ने महिला के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 486/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76, 78, 296, 351(3) एवं 115(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपित रवि रत्नाकर, निवासी मुड़पार चु, थाना पामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक रिमांड पर आज भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन, आरक्षक विनोद मनहर, सीताराम सूर्यवंशी और भुनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772993 Articles

Share this story