जांजगीर चांपा: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर चांपा: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल


जांजगीर-चांपा, 5 अप्रैल (हि.स.)। बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपि‍त को आज रव‍िवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार राकेश कुमार कुर्रे (निवासी परसाभांठा, थाना बलौदा) ने अकेलेपन का फायदा उठाकर नाबालिग बालिका के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। शिकायत मिलते ही बलौदा पुलिस ने धारा 74 बीएनएस और 10 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपि‍त को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, म.प्र.आर. रामकुमारी मार्को और आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर, संदीप सोनंत, संतोष रात्रे, लखेश विश्वकर्मा, म.आर. रुखमणि निर्मलकर की भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story