जांजगीर चांपा : घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर चांपा : घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा


जांजगीर-चांपा, 27 फरवरी (हि. स.)। चौकी नैला पुलिस ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपित के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित श्यामकार्तिक पटेल उर्फ ठिरीं पटेल (35 वर्ष), निवासी ग्राम हाथीटिकरा, चौकी नैला, ने 25 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे पीड़िता के घर पहुंचकर दरवाजे पर लात मारते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपित जबरन घर के अंदर घुस गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही नैला पुलिस ने अपराध क्रमांक 157/26 के तहत धारा 333, 296, 351(3) और 115(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story