आकस्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

WhatsApp Channel Join Now

जांजगीर-चांपा 24 जून (हि. स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 3 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

जिले के तहसील अकलतरा के ग्राम हरदी (महमाया) निवासी धनेश्वर केंवट की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता तीजराम केंवट, ग्राम आरसमेटा के रितिका गोड़ की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता दुजराम एवं तहसील जांजगीर के ग्राम मेंहदा निवासी शिवकुमार साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमलता साहू को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story