कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार


बलरामपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबिकापुर की टीम ने आज मंगलवार को बलरामपुर कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय में कार्रवाई करते हुए प्रबंधक विद्यासागर गोपाल को गिरफ्तार किया है। उन पर बिल भुगतान के बदले दो प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अंबिकापुर की शिवराज सिंह फर्म द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम बलरामपुर में ट्रांसपोर्टिंग का काम किया गया था। इस कार्य का करीब 11 लाख 30 हजार रुपये का बिल था, जिसका विभाग की ओर से भुगतान किया जा चुका था। आरोप है कि भुगतान के बदले प्रबंधक विद्यासागर गोपाल ने फर्म संचालक से दो प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। यह रकम करीब 22 हजार रुपये बताई जा रही है।

कमीशन की मांग से संबंधित शिकायत फर्म संचालक ने एसीबी अंबिकापुर में की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने मंगलवार को बलरामपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्रवाई की और प्रबंधक विद्यासागर गोपाल को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की टीम द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी एसीबी की ओर से कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story