दुष्कर्म का फरार आरोपित सालभर बाद गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
दुष्कर्म का फरार आरोपित सालभर बाद गिरफ्तार


धमतरी, 10 जनवरी (हि.स.)। दुष्कर्म के फरार आरोपित को पुलिस ने सालभर बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार काे न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। बोराई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग से अनाचार करने वाले आरोपित जितेन्द्र कुमार मरकाम 28 वर्ष ग्राम नयापारा गढ़डोगरी, थाना सिहावा पर अपराध दर्ज होने के सालभर बाद तक नहीं पकड़ाया था। पुलिस उसे ढूंढ रही थी। क्योंकि आरोपित ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया था। आरोपित के फरार होने पर अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में पेश किया था। इसके बाद न्यायालय द्वारा आरोपित जितेन्द्र कुमार मरकाम का स्थाई वारंट जारी किया गया था। स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने लगातार प्रयास किया जा रहा था, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित अपने घर आया है। पुलिस ने दबिश देकर उसके घर से आरोपित जितेन्द्र कुमार मरकाम को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story