भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा


धमतरी, 16 नवंबर (हि.स.)। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के पावन अवसर पर सिन्हा समाज द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सहभागिता निभाई। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष धमतरी प्रियंका सिन्हा भी कलश यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने मातृशक्ति एवं समाजजनों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जीवन शौर्य, पराक्रम, न्याय और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उनकी जयंती हमें गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकजुटता और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी।

इस अवसर पर सिन्हा समाज जिला अध्यक्ष चंद्रहास सिन्हा, राजीव सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, अश्वनी सिन्हा, प्रदीप सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाजजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778041 Articles

Share this story