आटो यूनियन अध्यक्ष साहिल अहमद बोले- सभी धर्म एक समान, नेकी के रास्ते पर चलने की देते हैं सीख

WhatsApp Channel Join Now
आटो यूनियन अध्यक्ष साहिल अहमद बोले- सभी धर्म एक समान, नेकी के रास्ते पर चलने की देते हैं सीख


धमतरी, 19 अक्टूबर (हि.स.)। आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस वर्ष भी नया बस स्टैंड धमतरी में आटो आनर्स एसोसिएशन, बस मालिक संघ और चालकों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अष्टमी के बाद आयोजित इस भंडारे में दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को प्रसादी वितरित की गई।

आयोजन में बस स्टैंड से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सेवा भाव से लोगों को प्रसादी बांटी। ऑटो यूनियन अध्यक्ष साहिल अहमद ने कहा कि सभी धर्म एक समान हैं और हर धर्म इंसान को नेकी, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रास्ते पर चलने की सीख देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं।

प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी अष्टमी के बाद भंडारे का आयोजन कर लोगों को प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में आटो यूनियन अध्यक्ष साहिल अहमद, राहुल गुप्ता, राजू गुप्ता, समद खान, संतोष अहिरवार, सद्दाम खान, उबेद राजा, छोटे, नानू, अंकित सोनी, होरीलाल, विजय शर्मा, कृष्ण कुमार साहू, सातम सिंह राजपूत, हसीब भाई, गोविंद साहू, शंकर साहू, साबू, दादू खान, गीत कुमार, अशफाक भाई सहित आटो यूनियन के सदस्य, बस चालक, बस मालिक और समस्त बस स्टैंड परिवार के लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763711 Articles

Share this story