आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख मंजूर
रायपुर 30 जुलाई (हि.स.)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने धमतरी जिले के कुरूद नगर पालिका में दो आरसीसी नालियों के लिए 99 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी प्राविधिक मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने कुरूद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-1 में भारतीय स्टेट बैंक से छोटे नहर तक आरसीसी नाली के निर्माण के लिए 53 लाख 17 हजार रुपये मंजूर किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-21 में मंगलम हार्डवेयर से छोटे नहर तक आरसीसी नाली के लिए 46 लाख 8 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

