कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 98 वारंटी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 98 वारंटी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर


कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 98 वारंटी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर


कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 98 वारंटी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर


कोरबा, 11 अप्रैल (हि. स.)। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने महज दो दिनों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 98 वारंटियों और आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। सभी आराेपिताें काे आज शनिवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में सभी अनुभागीय अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अभियान के तहत 10 और 11 अप्रैल 2026 को सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया। 10 अप्रैल को 4 स्थायी वारंटी और 29 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए, जबकि 11 अप्रैल को 17 स्थायी वारंटी और 48 गिरफ्तारी वारंटी पर कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 21 स्थायी वारंटी और 77 गिरफ्तारी वारंटी सहित 98 आरोपिताें को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित पहले से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार थे। इन पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी और योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इन्हें पकड़ा गया। सभी आरोपिताें को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर आज जेल भेज दिया गया।

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आगे भी फरार आरोपिताें और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story