अंदरूनी इलाकों के 50 लोगों को राहत शिविर में ठहराया गया

WhatsApp Channel Join Now
अंदरूनी इलाकों के 50 लोगों को राहत शिविर में ठहराया गया


सुकमा, 28 अक्टूबर (हि.स.)। चक्रवाती तूूफान के संभावित असर को देखते हुए सुकमा जिला प्रशासन अलर्ट पर है। मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में बारिश शुरू हुई, जो रात भर जारी रही। आज बुधवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और अर्धसरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में प्रशासन हालात पर नजर रख रहा है। कच्चे मकानों में रहने वाले और अंदरूनी इलाकों के लोगों की सुरक्षा के लिए सरकारी भवनों में राहत शिविर बनाए गए हैं। कन्या शाला परिसर में वार्ड-12 के नया पारा सुंदर नगर के करीब 50 लोगों को ठहराया गया है। राहत शिविरों में सीएमओ विनीत साव की निगरानी में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पुलिस भी सतर्क है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768139 Articles

Share this story