कोरबा: सेवा संकल्प अभियान के तहत 350 मितानिन दीदियों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री ने की जनसेवा की सराहना

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा: सेवा संकल्प अभियान के तहत 350 मितानिन दीदियों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री ने की जनसेवा की सराहना


कोरबा, 14 अक्टूबर (हि. स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के डी-1, पंचवटी स्थित शासकीय निवास पर आज बुधवार काे मितानिन दीदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 350 मितानिन दीदियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि मितानिन दीदियां स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उनका निःस्वार्थ सेवाभाव 'नर सेवा, नारायण सेवा' की भावना को साकार करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

महापौर संजू देवी राजपूत ने मितानिन दीदियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा में जुटी हैं। वहीं, नरेंद्र देवांगन ने कोरोना संकट के दौरान मितानिन दीदियों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया।

समारोह में सुनीता प्रजापति, सरिता कहरा, सरस्वती सारथी, उमा पटेल, भूरी बाई महंत सहित कुल 350 मितानिन दीदियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में मितानिन दीदियां उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story