35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिए रवाना

WhatsApp Channel Join Now
35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिए रवाना


सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने एम.आई.सी.सदस्यों व पार्षदों की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर बस को किया रवाना

कोरबा 09 सितम्बर (हि.स.)। सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने एम.आई.सी.सदस्यों व पार्षदगणों की उपस्थिति में आज श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 35 तीर्थयात्रियों के दल को पवित्र अयोध्याधाम के लिए निगम कार्यालय साकेत भवन से रवाना किया। उन्होने तीर्थयात्री बस को हरी झण्डी दिखाई एवं तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर उन्हें अपनी शुभकामना व बधाईयॉं दी।

छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को पवित्र अयोध्याधाम ले जाकर भगवान श्रीरामलला जी के दर्शन प्रतिमाह कराए जा रहे हैं, जिसका सम्पूर्ण व्यय शासन द्वारा वहन किया जाता है। इसी कड़ी में इस माह भी कोरबा से 35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ, यह दल बस के माध्यम से बिलासपुर के उस्लापुर रेलवे स्टेशन पहंुचा, वहॉं से विशेष ट्रेन द्वारा तीर्थयात्री अयोध्याधाम पहुंचकर श्रीरामलला जी के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आज प्रातः 08 बजे सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने हरी झण्डी दिखाकर दल को रवाना किया, इस मौके पर उन्होने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु जा रहे श्रद्धालुजनों को यात्रा पर रवाना करने का पवित्र अवसर आज पुनः प्राप्त हुआ है, उन्होने कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी यात्रा को मंगलमय करें तथा श्रद्धालुजन रामलला के चरणों का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें। इस अवसर पर तीर्थयात्रियों ने श्रीरामलला दर्शन योजना की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल, ममता यादव, अजय गोंड़, प्रेमकुमार साहू, चन्द्रकली जायसवाल, फिरतराम साहू, प्रीति दिनेश शर्मा, शिव जायसवाल, एल्डरमेन दीपक यादव, मनोज सिंह, श्रीराम बरेठ, सदस्य रामलला प्रकाश अग्रवाल, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अरविंद सिंह, संतोष यादव, संजय कुमार भास्कर आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story