बैगामुड़ा जलाशय के कार्यों के लिए 3.08 करोड़ रुपये स्वीकृत
Jun 5, 2026, 16:24 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 05 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखण्ड-बरमकेला अंतर्गत बैगामुड़ा जलाशय एवं उसकी नहर के मरम्मत और जीर्णाेद्धार कार्य के लिए तीन करोड़ 8 लाख 53 हजार रूपये स्वीकृत किए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर क्षेत्र के किसानों को कुल 158 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। योजना के कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

