बलरामपुर : 17 अगस्त को वृहद रोजगार मेला, 301 पदों पर भर्ती

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। बलरामपुर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 17 अगस्त को जिलास्तरीय वृहद निशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आज शनिवार को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से इसकी जानकारी दी गई।

रोजगार मेला 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से जनपद पंचायत सभाकक्ष, बलरामपुर में आयोजित होगा। मेले में विभिन्न निजी कंपनियां शामिल होंगी और कुल 301 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। फिटर, इलेक्ट्रिशियन, साइट सुपरवाइजर, सर्विस सुपरवाइजर, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर, रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, सर्विस इंचार्ज और स्टोर इंचार्ज सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 10 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। रोजगार का कार्यस्थल बलरामपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में हो सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र और इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार मेले में उपस्थित होने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति साथ लानी होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story