26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 6 सितंबर से
रायपुर, 2 सितंबर (हि.स.)। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का आयोजन 6 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक रायपुर में किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि, इस प्रतियोगिता में फुटबॉल बालक/बालिका 17 वर्ष, स्क्वैश बालक/बालिका 14, 17, 19 वर्ष एवं बास्केटबॉल बालक 14, 17, 19 वर्ष तथा बालिका 19 वर्ष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।
प्रतियोगिता के लिए खेलवार मैदान निर्धारित किए गए हैं। फुटबॉल की प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा रायपुर में, स्क्वैश प्रतियोगिता स्क्वैश कोर्ट बूढ़ापारा रायपुर में तथा बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालाजी स्कूल देवेन्द्र नगर रायपुर एवं बास्केटबॉल कोर्ट पुलिस लाइन रायपुर में आयोजित की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

