271 किसानों के खातों में पहुंचा सवा दो करोड़

WhatsApp Channel Join Now
271 किसानों के खातों में पहुंचा सवा दो करोड़


धमतरी, 17 नवंबर (हि.स.)।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तीन दिन पूरे हो गए है। जिले के 2400 किसानों ने अब तक 82177 क्विंटल धान बेच चुके हैं। इनमें से 271 किसानों को उनके उत्पादित धान समर्थन मूल्य पर बिकने के बाद शासन से उनके बैंक खातों में दो करोड़ 22 लाख 29 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया है। बैंक खातों में राशि आने से इन किसानों के चेहरे खिल गए है। जबकि धान बेच चुके शेष किसानों को भी भुगतान के रूप में बैंक खातों में राशि आने का बेसब्री से इंतजार है।

जिले के 108 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत 15 नवंबर से हो गई है। अब केन्द्रों में धान की आवक तेजी से बढ़ने लगा है। जिला नोडल अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों में जिलेभर के 2400 किसानों ने 82 हजार 177 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेच चुके हैं। किसानों से खरीदे धान की कीमत 20 करोड़ 11 लाख 12 हजार रुपये है।

इनमें धान बेचने वाले 271 किसानों को शासन की ओर से दो करोड़ 22 लाख 29 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जबकि 2129 किसानों को उनके उपज का भुगतान करना शेष है। इन किसानों को भी भुगतान होने का इंतजार है। समर्थन मूल्य पर धान बेच चुके किसान भुगतान के लिए समय-समय पर अपने मोबाइल से बैंक खाता में बैलेंस चेक कर रहे हैं। धान बिक्री के बाद भुगतान हो चुके किसानों के चेहरे खिल गए है।खरीफ सीजन में खेती-किसानी शुरू होते ही खाद, बीज एवं नकदी के रूप में सोसायटियों से किसानों को करोड़ों का ऋण वितरण किया गया है। अब समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने के साथ खरीदी के समय ऋणी किसानों के धान खरीदते ही ऋण को काटा जा रहा है।

पिछले तीन दिनों के भीतर जिले के ऐसे ऋणी किसानों से पांच करोड़ 11 लाख 92 हजार रुपये का ऋण वसूली कर ली गई है। लिंकिंग खरीदी धान खरीदने के अंतिम समय तक जारी रहेगा। वहीं 18 नवंबर को धान विक्रय के लिए कुल 1,008 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के माध्यम से 3,6630.25 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। इधर समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने के साथ अंचल में धान फसल की कटाई-मिंजाई में तेजी आ गई है। किसान-मजदूर व्यस्त है। देर शाम व रात तक कटाई-मिंजाई कर रहे हैं, ताकि समय पर किसान अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच सके।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778820 Articles

Share this story