जशपुर: धान खरीद केंद्र की पारदर्शी व्यवस्था से किसान खुश, 200 क्विंटल धान बेची आसानी से

WhatsApp Channel Join Now
जशपुर: धान खरीद केंद्र की पारदर्शी व्यवस्था से किसान खुश, 200 क्विंटल धान बेची आसानी से


जशपुर: धान खरीद केंद्र की पारदर्शी व्यवस्था से किसान खुश, 200 क्विंटल धान बेची आसानी से


जशपुर, 09 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सक्षम नेतृत्व में जशपुर जिले में धान खरीद की प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों में किसानों की लगातार आवक बनी हुई है। शासन द्वारा लागू की गई किसान हितैषी नीतियों का असर अब जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

धान उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने पहुंचे ग्राम पतरा टोली के किसान बिंदेश्वर सिंह ने बताया कि केंद्र पर उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। निर्धारित समय पर केंद्र में प्रवेश मिला और धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। उन्हें नया और स्वच्छ बारदाना उपलब्ध कराया गया और तौल कार्य भी समयबद्ध ढंग से पूरा किया गया।

बिंदेश्वर सिंह ने बताया कि वे लगभग 200 क्विंटल धान लेकर केंद्र पहुंचे थे। डिजिटल टोकन प्रणाली और सुनियोजित प्रबंधन के कारण अब धान बेचने में काफी सहूलियत हो रही है। उन्होंने शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे आत्मविश्वास और सम्मान की अनुभूति हो रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story