भैरमगढ़ अस्पताल में 199 बटालियन के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
भैरमगढ़ अस्पताल में 199 बटालियन के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान


बीजापुर, 30 सितंबर (हि.स.)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत वृहद स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 199 बटालियन भैरमगढ़ के जवानों ने अस्पताल परिसर की सफाई में श्रमदान किया।

आज सुबह 10:30 बजे शुरू हुए अभियान के दौरान जवानों ने अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर पीछे के परिसर, नालियों एवं कचरा स्थल की सफाई की। जवानों ने फावड़ा और झाड़ू लेकर कीचड़, पत्तियों एवं जमा कचरे को हटाया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी भी जवानों के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। अस्पताल स्टाफ ने कहा कि स्वच्छ परिसर मरीजों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक है। स्थानीय लोगों ने 199 बटालियन के जवानों के इस प्रयास की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story