धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी

WhatsApp Channel Join Now
धर्म परिवर्तन विवाद के बाद तीन परिवारों के 18 सदस्यों ने की मूल धर्म में वापसी


कांकेर, 21 सितंबर (हि.स.)। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम भंडारडिगी में धर्म परिवर्तन को लेकर उपजे विवाद के बाद क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। धर्म परिवर्तन करने वाले तीन परिवारों के कुल 18 सदस्यों ने आज साेमवार काे अपने मूल धर्म में वापसी की है।

बताया जा रहा है कि गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद परिवारों के सदस्यों ने आपसी सहमति से मूल धर्म में वापस लौटने का निर्णय लिया। धर्म परिवर्तन को लेकर हुए विवाद के बीच मूल धर्म में वापसी करने वाले परिवार के सदस्यों की मूल धर्म में वापसी के बाद गांव की महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर और नृत्य कर परिवार के सदस्यों के साथ खुशी साझा करते हुए उनका स्वागत किया। घटना के बाद गांव में पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story