अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, अलग-अलग कार्रवाई में 1,660 कट्टा धान जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, अलग-अलग कार्रवाई में 1,660 कट्टा धान जब्त


अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, अलग-अलग कार्रवाई में 1,660 कट्टा धान जब्त


धमतरी, 16 नवंबर (हि.स.)। समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू होते ही अवैध धान के भंडारण, परिवहन और खरीदी केंद्रों में खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व एवं मंडी विभाग की टीमें लगातार जांच अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में नगरी तहसील क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 1,660 कट्टा धान जब्त किया गया है।

कार्रवाई के दौरान ग्राम सांकरा में व्यापारी शोभानाथ गोस्वामी के गोदाम की जांच में 150 कट्टा धान मिला। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त कर लिया। इसी तरह 15 नवंबर को ग्राम सिंगपुर में चैतराम साहू के प्रकरण में मंडी टीम ने 32 कट्टा (12.80 क्विंटल) धान जब्त किया। वहीं, 16 नवंबर को नगरी में खेमचंद/केवलचंद फर्म के गोदाम की जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज के भंडारित 1,178 कट्टा धान पाया गया, जिसे संयुक्त टीम ने जब्त कर लिया।

इसके अलावा बनरौद नाका में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए 300 बोरी धान पकड़ा और उसे आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा के लिए उपार्जन केंद्रों, गोदामों, परिवहन मार्गों एवं नाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से धान का भंडारण, परिवहन अथवा खरीदी केंद्रों में खपाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777873 Articles

Share this story