कांकेर में रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 16 जुआरी पकड़ाए
कांकेर, 09 नवंबर (हि.स.)। जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात थाना चारामा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पुरी स्थित मुर्गा बाजार में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना चारामा, थाना कोरर और चौकी हल्बा की संयुक्त पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेलते हुए कुल 16 जुआरिओं को पकड़ा।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपिताें के कब्जे से 54,500 रुपये नकद सहित अन्य संपत्तियां जब्त की। पुलिस ने पकड़े गए सभी 16 जुआरियों के विरुद्ध थाना चारामा में अपराध क्रमांक 236/26 दर्ज किया है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गये जुआरियों में प्रमेश यादव, (उम्र 42 वर्ष) निवासी मराठापारा धमतरी, खुमान गोटा, (उम्र 33 वर्ष) निवासी पुरी साहूपारा, थाना चारामा, जिला कांकेर, वेदप्रकाश गोटा, (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर, आशीष दीक्षित, (उम्र 34 वर्ष) निवासी अलबेलापारा कांकेर, सहदेव साहू, (उम्र 55 वर्ष) निवासी ग्राम पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर, अनित जुरी, (उम्र 30 वर्ष) निवासी अमलीपारा नरहरपुर, जिला कांकेर, देव चन्द कोमर्रा, (उम्र 35 वर्ष) निवासी पुरी बाजारपारा, थाना चारामा, जिला कांकेर, लक्ष्मण जुर्री, (उम्र 46 वर्ष) निवासी नरहरपुर, जिला कांकेर, पुष्कर साहू, (उम्र 47 वर्ष) निवासी सरोना बाजारपारा, जिला कांकेर, पप्पू उर्फ जागेश्वर कुंजाम, (उम्र 28 वर्ष) निवासी खैरखेड़ा, थाना चारामा, जिला कांकेर, विकास साहू, (उम्र 20 वर्ष) निवासी बिलासपुर, ललित कुमार नाग, (उम्र 41 वर्ष) निवासी हाटकोंगरा, जिला कांकेर, उमेंद्र मंडावी, (उम्र 28 वर्ष) निवासी लिलर सतनामीपारा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी, तिलक कुमार सार्फे, (उम्र 37 वर्ष) निवासी खैरखेड़ा, थाना चारामा, जिला कांकेर, समरथ नुरेटी, (उम्र 31 वर्ष) निवासी ग्राम पुरी, थाना चारामा, जिला कांकेर, पूनाराम मंडावी, (उम्र 26 वर्ष) निवासी नरहरपुर, जिला कांकेर शामिल हैं।
गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि आसपास किसी भी तरह की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल सूचना दें। इसके लिए जिला पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9479155125 जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

