बस्तर जिले में 14,920 क्विंटल से अधिक धान का हुआ उपार्जन

WhatsApp Channel Join Now
बस्तर जिले में 14,920 क्विंटल से अधिक धान का हुआ उपार्जन


बस्तरजिले में 14,920 क्विंटल से अधिक धान का हुआ उपार्जन

जगदलपुर, 20 नवंबर (हि.स.)। राज्य शासन के निर्देशानुसार विगत 15 नवम्बर से शुरू हुए धान उपार्जन अभियान के तहत बस्तर जिले में किसानों की आमद और खरीदी प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। शुक्रवार 20 नवम्बर तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले के सभी 88 उपार्जन केन्द्रों में कुल 14,920.40 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।

शुरुआती चरण में खरीदी के मामले में बड़ेमारेगा उपार्जन केन्द्र 1,595.20 क्विंटल के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद तोकापाल में 1,178.80 क्विंटल और रायकोट में 1,172.80 क्विंटल धान की उल्लेखनीय आवक दर्ज की गई है। अन्य सक्रिय केन्द्रों में बाबुसेमरा में 906.00 क्विंटल, पुसपाल में 804.00 क्विंटल, बिरसागुडा में 784.00 क्विंटल और बडान्जी में 642.00 क्विंटल धान खरीदा गया है। वहीं जिले के कई उपार्जन केन्द्रों पर अभी खरीदी की शुरुआत होना शेष है, जहां आने वाले दिनों में किसानों की आवक बढ़ने की उम्मीद है। धान का उठाव 15 जनवरी के बाद किया जाएगा, जिसके चलते खरीद गई पूरी 14,920.40 क्विंटल धान संबंधित उपार्जन केन्द्रों में ही सुरक्षित रखा गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story