केसरा उद्वहन सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 14.61 करोड़ रूपये स्वीकृत

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 27 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा दुर्ग जिले के विकासखण्ड-पाटन की केसरा उद्वहन सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 14 करोड़ 61 लाख 33 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूरा हो जाने पर 1000 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना के कार्याे को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story