छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल डंप से 143 बीजीएल राउंड जब्त बरामद

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल डंप से 143 बीजीएल राउंड जब्त बरामद


बीजापुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में थाना उसूर क्षेत्र अंतर्गत पुजारी कांकेर कैंप से लगभग 05 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पहाड़ी भूभाग में पामेड़ एरिया कमेटी के अज्ञात नक्सलियों द्वारा संदिग्ध नक्सली डंप की सूचना पर के. कबीब (आईपीएस), आईजी सेक्टर छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार तथा बीएस. नेगी, डीआईजी ऑप्स रेंज बीजापुर के मार्गदर्शन में 196वीं वाहिनी सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम रवाना हुई। बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुजारी कांकेर के पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दाैरान आज शनिवार काे बड़े नक्सल डंप से 143 बीजीएल राउंड बरामद किया गया है। बीजापुर एसपी उमेश कुुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

थाना उसूर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 196वीं वाहिनी सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम बीजापुर के थाना उसूर क्षेत्र के पुजारी कांकेर गांव के पास जंगलों में सर्चिंग के दौरान अत्यंत सतर्कता के साथ चलाए गए इस सघन सर्चिंग अभियान के दौरान पामेड़ एरिया कमेटी के अज्ञात नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 143 बीजीएल राउंड एवं एक सिंटेक्स बरामद किया है। बरामद नक्सली डंप की समस्त सामग्री को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना उसूर को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story