छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मध्यप्रदेश की 140 पेटी अवैध शराब बरामद

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मध्यप्रदेश की 140 पेटी अवैध शराब बरामद


जगदलपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में बीती रात परिवहन के दौरान मध्यप्रदेश की गोवा ब्रांड शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा गया। आबकारी विभाग ने कार्रवाई में मध्यप्रदेश ब्रांड की 140 पेटी और 10 नग मिलाकर कुल 7,010 नग शराब बरामद किया है।

आबकारी अधिकारी अंकित सिंह राठौर ने साेमवार काे बताया कि छोटे कड़मा में अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो नाबालिगों के साथ एक 18 वर्षीय युवक की संलिप्तता सामने आई है, जबकि सुनील सेठिया निवासी राजुर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 140 पेटी मध्यप्रदेश ब्रांड की और 10 नग मिलाकर कुल 7,010 नग शराब बरामद किया है। शराब की मात्रा करीब 1,261.8 बल्क लीटर है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9 लाख 46 हजार 350 रुपये आंकी गई है। इस दौरान वाहन में मौजूद सुनील सेठिया निवासी राजुर मौके से फरार हो गया।

आबकारी विभाग ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की विवेचना अधिकारी अंकित सिंह राठौर के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्गा पटेल एवं शैलेष पाण्डे, आबकारी आरक्षक कविश यादव तथा वाहन चालक हेमराज बघेल का योगदान रहा। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781755 Articles

Share this story