रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन सख्त: 13 हाईवा और 3 ट्रैक्टर जब्त

WhatsApp Channel Join Now
रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन सख्त: 13 हाईवा और 3 ट्रैक्टर जब्त


रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन सख्त: 13 हाईवा और 3 ट्रैक्टर जब्त


जांजगीर-चांपा, 25 मार्च (हि. स.)। जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर औचक जांच अभियान चलाया गया।

देर रात जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर अकलतरा क्षेत्र से 6 हाईवा, चांपा के हथनेवरा क्षेत्र से 6 हाईवा और 3 ट्रैक्टर तथा पामगढ़ क्षेत्र से 1 हाईवा को जब्त कर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध परिवहन के मामलों में संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story