कलेक्टर जनदर्शन में 13 आवेदन मिले, शीघ्र निराकरण के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
कलेक्टर जनदर्शन में 13 आवेदन मिले, शीघ्र निराकरण के निर्देश


बलरामपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। कलेक्टर जनदर्शन में आज सोमवार को जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। जनदर्शन में राजस्व, पेंशन सहित विभिन्न विषयों से संबंधित कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन के दौरान अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों से संबंधित विषयों की जानकारी ली। अपर कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story