कोरबा के लाल मैदान में बनेगा 120 फीट ऊंचा रावण, 20 अक्टूबर को होगा दहन

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा के लाल मैदान में बनेगा 120 फीट ऊंचा रावण, 20 अक्टूबर को होगा दहन


कोरबा के लाल मैदान में बनेगा 120 फीट ऊंचा रावण, 20 अक्टूबर को होगा दहन


कोरबा, 15 अक्टूबर (हि. स.)। कोरबा के प्रसिद्ध लाल मैदान में दशहरा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष यहां 120 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है, जो दशहरा उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा। रावण के विशाल पुतले को अंतिम रूप देने के लिए हसदेव ताप विद्युत संयंत्र, कोरबा पश्चिम के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तन्मयता एवं मेहनत के साथ जुटे हुए हैं।

कार्यपालक निदेशक एचके सिंह के मार्गदर्शन में दशहरा उत्सव समिति द्वारा पुतला निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। समिति के सदस्य उत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियों में लगे हुए हैं। लाल मैदान में हर वर्ष आयोजित होने वाला दशहरा उत्सव शहर के प्रमुख आयोजनों में शामिल है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचते हैं।

दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एमके गुप्ता के अनुसार, इस वर्ष रावण का पुतला अपने विशाल आकार और आकर्षक स्वरूप के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। दशहरा के दिन 120 फीट ऊंचा रावण दस सिरों के साथ लाल-लाल आंखें दिखाते हुए और अट्टहास करता नजर आएगा। पुतले को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि रावण दहन का दृश्य दर्शकों के लिए यादगार बन सके।

समिति के अनुसार, 20 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर लाल मैदान में रात 8 बजे से आसमानी आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगाएगा, जिसके बाद रावण के विशाल पुतले का दहन किया जाएगा। आतिशबाजी और रावण दहन उत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे।

दशहरा उत्सव को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है। लाल मैदान में चल रही तैयारियों के बीच आयोजन समिति कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य बनाने में जुटी हुई है। 120 फीट ऊंचे रावण का दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार /हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story