जिले में अब तक 11,434 मीट्रिक टन धान की खरीद, 3,337 किसानों को मिला लाभ

WhatsApp Channel Join Now
जिले में अब तक 11,434 मीट्रिक टन धान की खरीद, 3,337 किसानों को मिला लाभ


जिले में अब तक 11,434 मीट्रिक टन धान की खरीद, 3,337 किसानों को मिला लाभ


19 नवंबर के लिए 1,017 किसानों को जारी किए गए टोकन, 3,769 मीट्रिक टन धान खरीद प्रस्तावित

धमतरी, 18 नवंबर (हि.स.)। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अब तक जिले के 3,337 किसानों से 11,434.20 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। वहीं 19 नवंबर को धान बेचने के लिए 1,017 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से कुल 3,769.45 मीट्रिक टन धान की खरीद प्रस्तावित है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था के साथ खरीदी कार्य संचालित किया जा रहा है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया, बारदाना, तौल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही धान की गुणवत्ता, निर्धारित मापदंडों के अनुसार तौल, अभिलेख संधारण और खरीद के बाद धान के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को खरीद केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और टोकन के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में धान लेकर पहुंचें, ताकि खरीदी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले और धान खरीदी अभियान पारदर्शी तरीके से पूरा हो।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779456 Articles

Share this story