अकलतरा में जुआ खेलते 11 आरोपित गिरफ्तार, 50,300 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त

WhatsApp Channel Join Now
अकलतरा में जुआ खेलते 11 आरोपित गिरफ्तार, 50,300 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त


जांजगीर-चांपा, 8 अक्टूबर (हि. स.)। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम कोटगढ़ और ग्राम बाना में दबिश देकर आरोपिताें को सार्वजनिक स्थान पर कटपत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा। तीन अलग-अलग प्रकरणों में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपिताें के कब्जे से कुल 50,300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और बोरा फट्टी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, बीती देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ और ग्राम बाना में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर कटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ा। कार्रवाई में तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान दिलीप टंडन (40), राजकुमार मिरी (35), श्याम कार्तिक (38), अजय कंवट (39), कुश कुमार अंचल (29), अमरकांत कुर्रे (30), शिव कुमार (38), सोमू भारती (23), मनीराम साण्डे (42), विवेकी मिरी (32) और बाली कुमार कंवर (44) के रूप में हुई है। सभी आरोपी अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ और ग्राम बाना के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में एसडीओपी डॉ. मेघलेन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक जय कुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन चंद्रवंशी सहित आरक्षक सुरेन्द्र प्रताप कश्यप, शैलेन्द्र राठौर, शोभनारायण साहू, महेन्द्र राज, बसंत साहू, बाल्मीकि राठौर और रमेश भारद्वाज का योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story