धमतरी : पैरावट विवाद : सरपंच सहित 11 आरोपित गिरफ्तार
पैरावट जलाने की बात पर हुए विवाद में युवक को पीट-पीट कर मार डाला
धमतरी, 19 मार्च (हि.स.)। ग्राम सरसोपुरी में पैरावट जलाने की बात पर हुए विवाद में आरोपित सरपंच सहित 11 लोगों ने एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला। सभी 11 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अर्जुनी पुलिस ने बताया कि, 17 मार्च को सुबह चार बजे ग्राम पुरी के खेत मे रखे धान के पैरा को किसी ने जला दिया। आरोपित सरसोपुरी के सरपंच रिंकु सेन उर्फ पोषण सेन 27 वर्ष, तारेन्द्र यादव 28 वर्ष, रवीन्द्र यादव 24 वर्ष, सुभाष कुमार यादव 24 वर्ष, कामता यादव 27 वर्ष, विनोद कुमार यादव 21 वर्ष, हर्ष कुमार ध्रुव 20 वर्ष, हीरामण यादव 29 वर्ष, एमन कुमार नागवंशी 21 वर्ष, ज्ञानदास साहू 25 वर्ष और त्रिलोचन ध्रुव 27 वर्ष ने खिलेश्वर यादव पर पैरा जलाने का आरोप लगाकर दोपहर 12.30 बजे लाठी एवं डंडे से उसकी बेदम पिटाई की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। स्थिति बिगड़ने पर एम्बुलेंस से रायपुर ले जा जा रहे थे। रास्ते में ग्राम सम्बलपुर के पास उसने दम तोड़ दिया। सभी आरोपिताें के विरूद्ध बलवा और हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।