ईसाई धर्मांतरित परिवार के 10 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की

WhatsApp Channel Join Now
ईसाई धर्मांतरित परिवार के 10 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की


जगदलपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के थाना भानपुरी अंतर्गत आमाबाल परगना क्षेत्र के सोनारपाल गांव में लगभग 20 वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहे एक परिवार के 10 सदस्यों ने आज शनिवार काे अपने मूल धार्मिक और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों में वापसी की।

इस अवसर पर महारा समाज के पदाधिकारियों, नाईक-पाईक, समाज प्रमुखों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में पारंपरिक विधि-विधान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद ईसाई धर्मांतरित परिवार के सभी 10 सदस्यों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्हें समाज की पारंपरिक धार्मिक और सांस्कृतिक व्यवस्था में पुनः शामिल किया गया। लगभग दो दशक बाद परिवार की वापसी को लेकर गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भागीदारी निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766233 Articles

Share this story