476 किलो अवैध गांजा के साथ तीन नाबालिक सहित सात आरोपित हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now
476 किलो अवैध गांजा के साथ तीन नाबालिक सहित सात आरोपित हिरासत में


जगदलपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अडावाल में स्थित रेलवे फाटक के पास से पुलिस की टीम ने आज गुरूवार काे एक सफ़ेद रंग के पिकअप वाहन से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 3 नाबालिग सहित 7 आरोपितों को 476.500 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की क़ीमत लगभग 02 करोड़ 38 लाख रुपये बताया गया है। आरो का यह कृत्य अपराध धारा 20(बी)ii(सी) एनडीपीएस एक्ट का होना पाये जाने से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा, पिकअप वाहन, मोटर सायकल, 06 नग टच स्क्रीन मोबाइल, नगदी रकम 1500 रुपये को जब्त करते हुए उक्त आरोपिताें के विरुद्ध 20(बी)ii(सी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय रवाना किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोधघाट पुलिस काे आज मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सफ़ेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक सीजी- 17-केएल 0411 में मादक पदार्थ गांजा को रखकर ओड़िशा से कुरंदी होते हुए जगदलपुर की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में अन्य थाना स्टाॅफ की टीम सूचना की तस्दीकी तथा कार्रवाई हेतु तत्काल ग्राम अडावाल में स्थित रेलवे फाटक के पास जाकर एमसीपी की कार्रवाई के दाैरान लाल रंग के मोटरसाइकिल में मुखबिर के बताये पिकप वाहन का पायलेटिंग करते दो लडके आते हुए दिखे तथा पीछे पीछे पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-17केएल- 0411 आते हुए दिखे जिसे रोककर पूछ-ताछ करने पर भागने का प्रयास करने लगे जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना अपना नाम भगवान पांगी, घासी खिलो, चित्र सेन गल्लोंरी, रोहणी गल्लोरी एवं अन्य 03 नाबालिग सभी निवासी उड़ीसा का रहने वाले बताया। जिसकी तलाशी लेने पर आरोपिताें के संयुक्त कब्जा में रखे सफ़ेद रंग के 15 बोरियो में कुल 476.500 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772993 Articles

Share this story