सरगुजा ओलंपिक 2026: सीएम ने कहा-राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही

WhatsApp Channel Join Now

अंबिकापुर, 21 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में “सरगुजा ओलंपिक 2026” के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें वॉलीबॉल भेंट कर खेल भावना को बढ़ावा दिया। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक मजबूत करियर विकल्प बन चुका है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जरूरत सिर्फ उसे सही दिशा और मंच देने की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और आने वाले समय में खेल सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

उन्होंने बस्तर और सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के युवाओं में खेल के प्रति अद्भुत जुनून और समर्पण देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता को अवसर के रूप में लें और अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

उन्होंने यह भी कहा कि खेल में हार-जीत स्वाभाविक है, लेकिन हार से सीख लेकर आगे बढ़ना ही असली जीत है। जीत मिलने पर भी रुकने के बजाय अगले लक्ष्य के लिए निरंतर मेहनत करना जरूरी है।

कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों ने भी सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सरगुजा ओलंपिक उनके लिए नई पहचान और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आया है। यह आयोजन क्षेत्र के खिलाड़ियों को न केवल प्रेरित कर रहा है, बल्कि उन्हें बड़े मंचों तक पहुंचने का रास्ता भी दिखा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story