रामनवमीं: रामलला की निकली शोभायात्रा, श्रध्दालुओं का दिखा उत्साह

WhatsApp Channel Join Now
रामनवमीं: रामलला की निकली शोभायात्रा, श्रध्दालुओं का दिखा उत्साह


रामनवमीं: रामलला की निकली शोभायात्रा, श्रध्दालुओं का दिखा उत्साह


रामनवमीं: रामलला की निकली शोभायात्रा, श्रध्दालुओं का दिखा उत्साह


धमतरी, 27 मार्च (हि.स.)।शहर में रामनवमी का उत्साह देखते ही बना। शहर में देर शाम को पूरे हर्षोल्लास के साथ रामलला की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर के कई स्थानों पर आत्मीय स्वागत किया गया। लोगों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह फल, शीतल पेय पदार्थ सहित अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शहर व गांवों से पहुंचे भक्तों व लोगों की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस अधिकारी व जवान तैनात रहे।

शोभायात्रा में शामिल होने के लिए धमतरी शहर के अलावा आसपास के गांव से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। साउंड सिस्टम की धुन पर झूमते- गाते भक्तों का उत्साह देखते ही बना। रामनवमी आयोजन समिति की अगुवाई में रामनवमी महोत्सव उत्सव मनाया गया। 27 मार्च को शहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई।

कार्यक्रम स्थल बनियापारा स्थित सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर में सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व माता सीता व लक्ष्मण को विशेष रथ पर विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई। श्री रामनवमीं आयोजन समिति के संयोजक तीरथ राजफूटान द्वारा भगवान राम की विधिवत पूजा एवं महाआरती कर जिलेवासियों के लिए खुशहाली की कामना की गई। उन्होंने बताया कि साल-2008 से श्रीराम नवमी समिति श्री रामनवमीं पर शोभायात्रा निकाल रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रति आस्था प्रकट करने के उद्देश्य ही यह शोभायात्रा निकाली जाती है। पहले साल जब झांकी निकाली गई तो सभी ने इस आयोजन की काफी सराहना की व अन्य लोग भी जुड़ते गए। आज पूरे प्रदेशभर में धमतरी शहर में निकाले जाने वाली आकर्षक शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहती है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूरे गरिमा के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

इसमें 40 वार्डों से पहुंची अलग-अलग टोली भी शामिल हुई। रामभक्तों में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में माता सीता, श्रीराम, लक्ष्मण तथा हम भगवान हनुमान की आकर्षक रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। शाेभायात्रा में आयोजन समिति के अशोक राव पवार, तीरथ फुटान, प्रीतेश गांधी, अशोक पवार, दिलीप बड़जात्या, बबलू थवाईत, गणेश कोसरिया, शिखर कोचर, अमित अग्रवाल, देवचरण सिंह ध्रुव, भरत भानुशाली, पियूष राठोर, महेन्द्र चोपड़ा, राजकुमार लावत्रे, यशवंत कोसरिया, मोहन यादव सहित अन्य शामिल थे।

जगह-जगह हुआ स्वागत:

शहर में निकाली गई रामलला की शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके लिए अलग-अलग स्टाल बनाए गए थे। विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story