भखारा में लाइवलीहुड कॉलेज का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
भखारा में लाइवलीहुड कॉलेज का शुभारंभ


भखारा में लाइवलीहुड कॉलेज का शुभारंभ


युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण का नया मंच

धमतरी, 06 अप्रैल (हि.स.)। धमतरी जिले के भखारा-भठेली क्षेत्र में युवाओं के लिए कौशल विकास के नए द्वार खुल गए हैं। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत शासकीय आईटीआई भखारा परिसर में साेमवार काे लाइवलीहुड कॉलेज का उद्घाटन विधायक अजय चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अजय चंद्राकर ने कहा कि यह लाइवलीहुड कॉलेज क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा, “हर युवा को कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। इस संस्थान के जरिए आने वाले समय में सैकड़ों युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में कौशल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी शहरी क्षेत्रों जैसी सुविधाएं और अवसर मिल सकें। भखारा में इस कॉलेज की स्थापना को उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत भखारा की अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने की। वहीं जिला पंचायत सदस्य पूजा सिन्हा, जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू और नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को एजुकेशनल किट का वितरण भी किया। इस मौके पर रवि सिन्हा, सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, रामस्वरूप साहू, आनंद यदु, छत्रपाल बैस, सतीश जैन, गौतम जैन, सिंधु बैस, दुलार सिन्हा, पूर्णिमा साहू, भीम साहू, पुष्पलता देवांगन, पंकज सिन्हा, छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, भूपेश्वरी चंदेल, खेमलता साहू, गौतमी पटेल, झम्मन साहू, रामनारायण नागरची और रामगोपाल देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story