बलिदान दिवस पर युकां ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
धमतरी, 23 मार्च (हि.स.)।युवा कांग्रेस ने सोमवार को शहर के जय स्तंभ चौक में बलिदान दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं केंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युकां ने बलिदानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी एवं महासचिव गीतराम सिन्हा ने कहा कि अंग्रेजों से लड़ते हुए इन महान युवाओं के बलिदान ने पूरे देश को झंकझोर कर दिया था। यह बलिदान हमें अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ने की प्रेरणा देता है। इस दौरान गुड्डा दिवान, कन्हैया सोनी, विशु देवांगन, प्रवीण साहू, ब्लाक अध्यक्ष पुखराज साहू, आशुतोष खरे, देवेंद्र देवांगन, सूरज पासवान, नवीन गजेंद्र, यशवंत गुरु, कृष्णा छांटा सहित युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

