बलरामपुर में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत उठाए चुनावी पारदर्शिता के मुद्दे


बलरामपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)।बलरामपुर के राजीव भवन में मंगलवार को कांग्रेस के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आज मंगलवार को पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस नेताओं ने मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा उठाते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मत का महत्व है और चुनाव निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए।

पत्रकारवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नियुक्त ऑब्जर्वर डॉ. देबासिस पटनायक, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी जरिता लैतफलांग, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव और पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित अन्य नेता मौजूद रहे। नेताओं ने अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों और चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने लाया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पत्रकारवार्ता के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों और चुनावी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए। हालांकि, वोट चोरी के आरोप कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हैं।

कार्यक्रम में बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव सहित विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, किसान कांग्रेस, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस और आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. प्रीतम राम, जेपी श्रीवास्तव, रिपुजित सिंह, सुनील गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, विवेक सिंह, हरिश मिश्रा, नीरज तिवारी, देवनारायण मरावी, सुषमा यादव, मधु गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय सोनी, अब्दुल्ला खान, प्रशांत विश्वास, दीपक यादव, विश्वजीत सिंह, विंदेश्वरी गुप्ता, मोहन सिंह, सतेंद्र पाण्डेय, राजा चौबे और मुन्ना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767887 Articles

Share this story