बलरामपुर : नमस्ते दिवस पर सफाई कर्मियों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर : नमस्ते दिवस पर सफाई कर्मियों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण


बलरामपुर, 14 जुलाई (हि.स.)।राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र (नमस्ते) योजना के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज मंगलवार जिले में नमस्ते दिवस मनाया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद रामानुजगंज ने सफाई कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर उनका नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आयोजित शिविर में नगर के सभी सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना था। अधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण उनकी कार्यक्षमता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।

नगर पालिका ने बताया कि स्वच्छ और स्वस्थ शहर के निर्माण में सफाई कर्मियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से नमस्ते दिवस पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम और बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story