डिजिटल जनगणना 2027: आयुक्त पहुंचे दर्री जोन, मकान सूचीकरण कार्य का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
डिजिटल जनगणना 2027: आयुक्त पहुंचे दर्री जोन, मकान सूचीकरण कार्य का किया निरीक्षण


डिजिटल जनगणना 2027: आयुक्त पहुंचे दर्री जोन, मकान सूचीकरण कार्य का किया निरीक्षण


कोरबा, 02 मई (हि. स.)। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज शन‍िवार को नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन के स्याहीमुड़ी क्षेत्र में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुये त्रुटिरहित मकान सूचीकरण कार्य किये जाने के निर्देश उन्हें दिये। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि, जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, अतः इसमें किसी प्रकार की त्रुटि गुंजाईश नहीं होनी चाहिये, इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल सहित प्रगणकगण व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि, डिजिटल जनगणना 2027 के तहत डिजिटल जनगणना का कार्य किया जा रहा है, इसके प्रथम चरण में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों द्वारा की जाने वाली स्व-गणना के लिये समय निर्धारित था, तत्पश्चात 01 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य करते हुये प्रत्येक मकान के विवरण को दर्ज किये जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। प्रगणक घर-घर पहुंच रहे हैं तथा मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य संपादित करा रहे हैं, जिसके अंतर्गत घर की स्थिति, सुविधायें और मूलभूत जानकारी संकलित की जा रही है।

आज आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के दरी जोन के स्याहीमूड़ी बस्ती पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। प्रगणकों एवं उपस्थित वार्डवासियों से चर्चा की था प्रगणकों को मार्गदर्शन करते हुये त्रुटिरहित मकान सूचीकरण का कार्य किये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आमजन से अपील करते हुये कहा कि जब प्रगणक जनगणना व मकान सूचीकरण कार्य हेतु उनके घर पहुंचे तो कृपया वे प्रगणकों को अपना पूर्ण सहयोग दें तथा प्रगणकों द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध करायें ताकि त्रुटिरहित जनगणना का कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story