जल अर्पण दिवस पर ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
जल अर्पण दिवस पर ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ


बलरामपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विकासखंड शंकरगढ़ द्वारा ग्राम सरिमा में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आज गुरुवार को ग्रामीणों को जल के महत्व और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जल की उपयोगिता, जल संरक्षण तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी दी। ग्रामीणों को पानी की गुणवत्ता एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए जल का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने, पानी के दुरुपयोग को रोकने तथा जल स्रोतों और पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story