कोरबा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण


कोरबा, 07 अगस्त (हि. स.)। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शहर में लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को टीपी नगर क्षेत्र में रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक मुख्य मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम कोरबा और वन विभाग के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 18 जुलाई से शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन पौधरोपण किया जा रहा है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने सहभागिता निभाते हुए पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, टीकम राठौर, शिव अग्रवाल, मनमोहन, फिरतु, गोपी सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाकर शहर को हराभरा बनाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story