कोरबा निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी


कोरबा, 24 मार्च (हि. स.)। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्ग दर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा के अतिक्रमण दस्ते द्वारा शासकीय जमीनों, सार्वजनिक स्थानों पर किये जाने वाले अतिक्रमण व अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को वार्ड क्र 48 श्याम नगर दर्री एवं वार्ड क्र 49 राजीव नगर दर्री में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किये जाने के साथ साथ मिनीमाता कॉलेज के सामने पुनः किये जा रहे अतिक्रमण को भी हटाया गया।

नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्र 48 श्याम नगर में ट्रांसफार्मर के बगल में शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था जिस पर कार्रवाई करते हुए निगम के दस्ते ने उक्त अतिक्रमण को हटा दिया। इसी प्रकार दर्री क्षेत्र के वार्ड क्र 49 राजीव नगर में भी अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया जा रहा था इसकी सूचना मिलते ही निगम का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा तथा किये जा रहे अवैध निर्माण को हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया। घंटाघर स्थित शासकीय मिनीमाता कॉलेज के सामने कुछ लोगों द्वारा पुनः अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। अतिक्रमण दस्ते ने इस पर भी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्ग दर्शन में विगत 25 फरवरी से प्रारंभ हुए नगर पालिक निगम कोरबा का स्वच्छता महा अभियान लगातार जारी है ।आज इसी कड़ी में वार्ड क्र. 42 बालको नगर एवं वार्ड क्र. 57 शांति नगर क्र. 2 में मेगा स्वच्छता ड्राइव संचालित कर वृहद पैमाने पर विशेष साफ सफाई के कार्य कराये गये वही 25 मार्च को वार्ड क्र 9 इमली डुग्गू एवं वार्ड 37 रामपुर में मेगा स्वच्छता ड्राइव संचालित की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story