सारण जिला प्रशासन की अपील नशामुक्त समाज बनाने में दें सहयोग

WhatsApp Channel Join Now
सारण जिला प्रशासन की अपील नशामुक्त समाज बनाने में दें सहयोग


सारण जिला प्रशासन की अपील नशामुक्त समाज बनाने में दें सहयोग


सारण, 27 नवंबर (हि.स.)। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के तत्वावधान में जिले में नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत एक माह तक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना और नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से जिले के 53 उच्च विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें 13,625 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली। इसके अलावा 287 विद्यालयों में वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं कराई गईं तथा विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर जागरूकता का संदेश दिया।

व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन के माध्यम से विद्यालयों और नगर निगम क्षेत्रों में डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया। वहीं जीविका के 64 संकुल स्तरीय संघों में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए 199 नशामुक्ति मित्रों का चयन किया गया।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण या परिवहन की सूचना टॉल फ्री नंबर 15545 व 18003456268, चैटबॉट या व्हाट्सऐप पर दें। सूचनादाता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story