समारोह पूर्वक मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

WhatsApp Channel Join Now
समारोह पूर्वक मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस


भागलपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बिहपुर केंद्रीय भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा का 47वां स्थापना दिवस बिहपुर विस के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं शैलेंद्र की उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने किया। विधायक ने पार्टी का ध्वजारोहण किया। सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गाया गया। विधायक ईं शैलेंद्र समेत अन्य नेताओं व वरीय कार्यकर्ताओं ने संगठन के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण किया। इस अवसर पर भारत माता की जय, वंदे मातरम और भाजपा ज़िंदाबाद के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। ईं शैलेंद्र ने सभी को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा, समर्पण और सुशासन के मूल्यों को आत्मसात कर देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यही संगठन की वास्तविक शक्ति है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ सेवा, सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस मौके पर प्रभुनंदन चौधरी, मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो, ब्रजेश शर्मा नागर, डोमी मंडल, रूपेश रूप, अजय उर्फ माटो, माखन राय, कन्हैया झा, संतोष राय और वकील साह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story