सदस्यता अभियान को लेकर जदयू ने लगाया शिविर
भागलपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। जनता दल (यूनाइटेड) भागलपुर जिला के तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर के सामने मंगलवार को सदस्यता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जद(यू) की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान संगठन की नीतियों, सिद्धांतों एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई, जिससे वे काफी प्रभावित हुए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व तकनीकी एवं श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने किया।
भागलपुर नेशनल कॉलेज के शिक्षक तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता प्रो ( डॉ.) आनंद यादव ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने संबोधन कहा कि जद(यू) की विचारधारा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की है और पार्टी निरंतर विकास, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक न्याय के लिए कार्य कर रही है।
शिविर को सफल बनाने में रोशन राज, विशाल शाह, बिट्टू कुमार, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद जहांगीर, चुना चौधरी, चौधरी चरण यादव, पप्पू झा, नीतीश कुमार, राजेश राय, शंकर चौधरी सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठित रूप से अभियान को गति प्रदान की और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

