वीरपुर में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

WhatsApp Channel Join Now
वीरपुर में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज


वीरपुर में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एसडीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज


सुपौल, 15 अगस्त (हि.स.)। वीरपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मुख्य समारोह +2 उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में हुआ, जहां अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) विनय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।समारोह में विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों ने अनुशासन और देशभक्ति का परिचय देते हुए एसडीएम विनय कुमार को मंच तक पहुंचाया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।मुख्य समारोह के अलावा नगर पंचायत कार्यालय, प्रखंड मुख्यालय, वीरपुर कारागार सहित विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सभी स्थानों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया।इस अवसर पर वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति को बनाए रखने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story